रामपुर, मार्च 30 -- नैनीताल हाईवे स्थित गांव मुल्लाखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान दोनों और से पथराव भी हुआ तथा लाठी डंडों के कारण आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। शनिवार की सुबह आठ बजे एक पक्ष कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के एक युवक को घेर लिया और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना पाकर दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ तथा दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। मारपीट के दौरान घटना स्थल पर राहगीरों सहित स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। साथ ही गणमान्य नागरिक दोनों पक्षों का बीच बचाव करवाने का प्रयास करने लगे। मगर दोनों पक्षों ने किसी की एक न सुनीं और पथराव करने लगे। लोगों ने ईंट और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.