महोबा, नवम्बर 29 -- कबरई, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडा चटके। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। एक पक्ष से महिला तो दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हुए है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। थाना क्षेत्र के महेवा गांव में शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व कुआं पूजन के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली गलौच और मारपीट हुई थी। पीड़ित ज्ञानेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सुफल यादव, अमित यादव, छोटे और जीतू यादव के खिलाफ केस दर्ज करते किया था। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 नवंबर को गांव म...