मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के प्रशासनिक भवन के पीछे पुरानी वीआईपी रोड पर शुक्रवार पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष ने मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच में जुट गई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के प्रशासनिक भवन के पीछे पुरानी वीआईपी रोड पर कुछ दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर दो पक्ष शुक्रवार को आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से 45 वर्षीय दिनेश झां, 21 वर्षीय उत्कर्ष झां, 42 वर्षीय पिंकी झां, 40 वर्षीय त्रिलोकी उपाध्याय, 21 वर्षीय रितिक उपाध्याय तथा दूसरे पक्ष से 30 वर्षीय प्रद...