महोबा, नवम्बर 10 -- कबरई, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में दबंगों ने युवक को गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गुगौरा निवासी 22 वर्षीय संजय सिंह पुत्र अरविंद्र उर्फ भूरा की गांव के पुष्पेंद्र के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। रंजिश को लेकर शनिवार को पुष्पेंद्र गाली गलौच करने लगा विरोध करने पर मारपीट करते हुए गोली मार दी। गोली संजय सिंह के सीने में लगी। जिससे वह खून से लथपथ हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। घायल के भाई अंतिम सिंह ने घायल संजय को उपचार के लिए जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.