मधेपुरा, दिसम्बर 31 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। कोल्हायपट्टी वार्ड दो में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घर-आंगन की सफाई के दौरान गाली-गलौज से शुरू विवाद में धारदार हथियार से किए गए हमले में दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी महिला सहित अन्य दो लोगों को मुरलीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के साथ-साथ सोने के आभूषण लूट करने का भी आरोप लगाया है। शिव कुमार यादव ने पांच नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर मामला दर्ज कर हिरासत में लिए गए राजकुमार यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होने बता...