बागपत, जुलाई 14 -- नगर की बड़का रोड पर पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। नगर की बड़का रोड पर रहने वाला समीर नगर में एक फैक्ट्री में काम करता है। बताया कि वह फैक्ट्री में काम करने के बाद वापस लौट रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने चाकू निकालकर उस पर कई वार किए। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उससे रंजिश रखते है। कुछ दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...