सहारनपुर, फरवरी 13 -- हरियाणा से आई बारात के बारातियों में दुल्हन के गांव के निकट आते ही पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर डंडे बाजी हुई। जिससे दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गये। गोली चलने की भी चर्चा है, मगर इसकी पुष्टि नही हो सकी। झगडे के बाद जिम्मेदार लोग समझौते के प्रयास में लगे है। पुलिस के भी मौके पर पहुंचने की जानकारी मिली है। मगर किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नही कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जेहरा निवासी डॉ. मदन की लडकी की बारात हरियाणा के थाना संभालका के गांव पट्टी कलियाना से आई थी। दुधला बस स्टेण्ड पर बारात की गाडी में सवार कुछ युवकों में कहासुनी व मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के सचिन व विवेक घायल हो गये। बाद में जिम्मेदारो के हस्तक्षेप से फिलहाल मामला शांत हो गया और शादी सुख शांत...