रुडकी, जनवरी 6 -- मंगलौर, संवाददाता। मुंडलाना में रंजिश के चलते रविवार रात को आरोपियों ने बिरमपाल के घर में घुसकर अवैध तमंचों से तीन राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मुडंलाना में करीब 20 दिन पूर्व बिरमपाल की पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई थी। गांव की पंचायत में मामला सुलझा लिया गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बिरमपाल के घर पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...