मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी बाजार स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर के जिर्णोद्धार के उपरांत प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान आचार्य मदन पांडेय ने यजमान अरुण कहनानी व उनकी पत्नी से गणेश पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन व गंगा पूजन कराया। बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यात्रा के सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर पहुंचने के बाद मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी कराया गया। मौके पर सुनील शर्मा, पंकज अग्रवाल, सुशील कंदोई, अशोक तुलस्यान, गोपाल कंदोई, समाजसेवी अमरेंद्र कुमार अमर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...