लखीसराय, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान में श्रीश्री 108 श्री जगज्जननी दुर्गा मंदिर समिति के तत्वावधान में 12वां वार्षिक उत्सव समारोह बुधवार से पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हो रहा है। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 5 फरवरी से 6 फरवरी तक चलेगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है, वहीं आकर्षक पंडाल और मनोहारी सजावट दूर से ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को प्रातः काल से ही धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला शुरू होगी। इस अवसर पर माँ दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, जिसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इसके पश्चात दुर्गा सप्तशती का पाठ आयो...