नई दिल्ली, जनवरी 5 -- दिल्ली में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू होने वाली हैं। इस पॉलिसी में दिल्ली सरकार उन व्हीकल ओनर्स को 50,000 रुपए देने की योजना बना रही है जो अपनी पारंपरिक कारों (पेट्रोल और डीजल) को इलेक्ट्रिक कारों में बदलते हैं। इसका मकसद सिर्फ नई EV बिक्री को बढ़ावा देने के बजाय मौजूदा व्हीकल को बदलकर प्रदूषण कम करना है। सरकार पेट्रोल या डीजल कारों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में रेट्रोफिटिंग के लिए 50,000 रुपए का इंसेंटिव देने की योजना बना रही है। यह लाभ पहले 1,000 कारों तक सीमित होगा। आप चाहें तो अपनी किसी भी पुरानी कार को स्क्रैप में देने की बजाए इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करा सकते हैं। चलिए इस खबर में इसकी पूरी प्रोसेस को समझते हैं। देश के अंदर कई कंपनियां सर्टिफाइट किट के साथ कार को इलेक्ट्रिक बना सकते हैं। इस काम में कितना ...