एटा, अगस्त 12 -- पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। धरना प्रदर्शन को सफल बनाये जाने के लिए जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में स्कूल, कालेजों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, आय व्यय निरीक्षक खान फिरोज अहमद ने जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एटा, गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज जैथरा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जैथरा, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज जैथरा, जनता इंटर कॉलेज नगला गजपति, जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा अलीगंज, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज अलीगंज, डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज में शिक्षक-शिक्षिकाओं से संपर्क किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.