बिजनौर, फरवरी 7 -- पेंशन क्रांति महासम्मेलन की सफलता को लेकर कृषि विभाग के सभागार में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला अध्यक्ष लखबीर सिंह की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री रामप्रसाद के संचालन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने आगामी 15 फरवरी को होने वाले पेंशन क्रांतित महासम्मेलन की सफलता का आह्वान करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन वाली का संघर्ष साहब निर्णायक मोड़ पर है। ये हमारे बुढ़ापे लाठी है जिसके लिए ईमानदारी से संघर्ष करने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय मंत्री मुरादाबाद मंडल अरविंद कुमार ने कहा कि हमारा प्रत्येक कर्मचारी आगामी महासम्मेलन में प्रतिभाग कर पुरानी पेंशन बहाली की लिए संघर्ष करेगा। बैठक में रजत चौधरी, अरविंद चौधरी, कपिल चौधरी ,गजेन्द्र कुमार , विशाल तोमर, आदित्य वीर आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.