रामपुर, मार्च 9 -- प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर अंबेडकर पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद लोकसभा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली,नई पेंशन व्यवस्था एवं एकीकृत पेंशन व्यवस्था को समाप्त कराने के लिए ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष दिगपाल गंगवार ने सांसद से आग्रह किया कि देश के समस्त कर्मचारी एवं अद्र्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा आगामी संसद सत्र में जोरदार तरीके से उठाएं। अटेवा के जिला संरक्षक अनुपम कुमार पटेल ने कहा कि एकमात्र पुरानी पेंशन स्कीम ही ऐसी है जो देश की अर्थव्यवस्था व देश के कर्मचारियों के हित में है। निजीकरण के कारण देश में शोषण और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। निजी संस्थाएं आम जनमानस का लगातार आर्थिक शोषण कर रही हैं। इससे देश की दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.