हरदोई, मार्च 8 -- बिलग्राम। अटेवा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा जिला अध्यक्ष डॉ.जैनुल खान के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति के लिए एक ज्ञापन सांसद जयप्रकाश रावत को दिया गया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि एनपीएस के तहत सेवा निवृत्त हुए शिक्षक कर्मचारियों को 800, 1200, 3500, 4000 के लगभग पेंशन प्राप्त हो रही है। इस धनराशि से आज की इस कमर तोड़ महंगाई के दौर में रोटी भी मिलना संभव नहीं है। सरकार द्वारा घोषित एकीकृत पेंशन योजना और भी अधिक खतरनाक है। इसके तहत सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को अपनी काटी गई धनराशि भी पूर्ण रूप से वापस नहीं मिल पाएगी। इसके साथ ही 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले को ही मूल वेतन की आधी धनराशि पेंशन के रूप में प्राप्त होगी। 40-42 की उम्र में नौकरी पाने वाला व्यक्ति 25 वर्ष की अहर्ता कैसे पूर्ण कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.