उन्नाव, नवम्बर 10 -- उन्नाव। पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्सिंग नीति के विरोध को लेकर सोमवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 29 नवंबर 2025 का शासनादेश वापस लो और पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगाते हुए सिंचाई विभाग कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। सुबह से ही सिंचाई विभाग परिसर में कर्मचारियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। संगठन के बैनर तले एकत्र हुए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि पुरानी पेंशन बहाली उनकी वर्षों पुरानी मांग है, लेकिन सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के साथ अन्याय है। सेवा समाप्त होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.