बस्ती, जुलाई 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती मंडल की बैठक शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज में संपन्न हुईं। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य व संचालन मंडल मंत्री अरुण मिश्र ने किया। प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। 31 जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया जाएगा। रुके हुए ऑफलाइन ट्रांसफर आदेश को निर्गत कराया जाएगा। आकांक्षी जनपदों में भी ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां मिली हैं, वह शिक्षक संघ के संघर्षों के कारण मिली हैं। सरकार के रुख को देखते हुए शिक्षकों को सेवा सुरक्ष...