गाजीपुर, अप्रैल 2 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मंगलवार को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया और पूरे दिन काली पट्टी बांधकर काम किया। अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि आज ही के दिन एक अप्रैल 2005 को कर्मचारियों से बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया गया था और आज तक वो बदस्तूर जारी है। कहा कि एनपीएस और आज से लागू हो रहे यूपीएस का हर कर्मचारी पुरजोर विरोध कर रहा है। कहा कि हमें हमारा हक यानी पुरानी पेंशन मिलनी ही चाहिए। पुरानी पेंशन मिलने तक हर कर्मचारी अपना हक मांगता ही रहेगा और अपने तरीके से विरोध जताता रहेगा। मांग किया कि इसके साथ ही ग्रेड पे का सही निर्धारण किया जाए। इसके बाद सभी ने बांह पर काली पट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.