मधुबनी, सितम्बर 13 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। श्री श्री 108 पुरानी दुर्गा पूजा समिति भौआड़ा मां वैष्णवी में इस बार बिजली की सजावट खास होगी। पूजा समिति का ये 73 वां साल है। यहां स्थाई रूप से शहर का सबसे ऊंचा भव्य दुर्गा मंदिर है। यहां पर तांत्रिक विधि से मां भगवती की पूजा होती है। भरतपट्टी के पंडित आचार्य खेलानंद झा एवं उनके सहयोगियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। दरभंगा के मूर्तिकार यहां माता की प्रतिमा बना रहे है। 22 सितंबर को कलश स्थापन होगा। सप्तमी को पट खुलते ही दर्शन के साथ खोईंच्छा भरने को भीड़ उमड़ पड़ती है। इसको लेकर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी। दुर्गा मंदिर कमेटी द्वारा भौआड़ा के एक महोदव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 51 हजार रुपये का सहयोग दिया गया है। नवरात्र में अलग अलग प्रकार का माता को लगेगा भोग : श्री श्री 108 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.