गिरडीह, मार्च 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह बायपास फ्लाईओवर के पास पुरानी जीटी रोड़ में निकल आए गड्ढे की मरम्मती सोमवार को की गई । प्रखंड प्रमुख आशा राज के पहल पर एनएचएआई के द्वारा गड्ढे की मरम्मती की गई है। गड्ढे की मरम्मती होने से अब यहां सड़क दुर्घटना होने की संभावना नहीं रहेगी। बता दें कि जीटी रोड़ पर सलैब टूटने के कारण यहां बीच रोड पर गड्ढा निकल आया था। इससे यहां सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी। जिस जगह पर गड्ढा निकल आया था उस जगह से होते हुए दिन- रात गाड़ियों का परिचालन होता है। ऐसे में कभी भी कोई सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी। बता दें यहां लंबे समय से सड़क पर गड्ढा बना हुआ था। इसके पूर्व भी इस गड्ढे की मरम्मती की गई थी। कुछ दिनों तक ठीक-ठाक रहता है और फिर गड्ढा निकल जाता है। अब देखना यह होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.