मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में पुराने कहासुनी को लेकर तीन भाइयों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर मझोला पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के दुर्गानगर निवासी आशीष सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर बाहर खड़ा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान घर के सामने रहने वाला गौरव अपने दो भाइयों के साथ आया और पुरानी कहासुनी को लेकर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर आशीष को पीट दिया। चीखपुकार सुनकर मां और पत्नी बचाने आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गौरव, उसके भाई गुड्डू समेत तीन भाइ...