हरिद्वार, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग किसानों को राहत देने की तैयारी में जुट गया है। आगामी सिंचाई सीजन को देखते हुए विभाग ने पुरानी उत्तरी गंग नहर की सफाई, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य तेज कर दिया है। नहर के तटबंधों की मजबूती के साथ वर्षों से जमी सिल्ट हटाई जा रही है ताकि खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाया जा सके। सिंचाई सीजन के दौरान किसानों को फसलों के लिए अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने पुरानी नहरों को दोबारा चालू करने की योजना पर काम शुरू किया है। अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि वर्तमान में नई गंगनहर से करीब छह हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है, लेकिन गर्मियों में पानी की मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में नई नहर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.