फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 9 -- शमसाबाद । नगर के ढ़ाई घाट मार्ग पर मोहल्ला तराई मुकीम की चक्की तक जो नाली निर्माण कार्य का हुआ हैं उसका दुकानदारो ने जमकर विरोध किया । कहािक ठेकेदार ने मनमानी करते हुए बीच सड़क से लगभग 20 मीटर तक ही कार्य करके छोड़ दिया । आस पास के दुकानदार बृजेश टिंकू , सलाउद्दीन, दीपक कुमार, राजेश कुमार, रिंकू ,अवधेश, महेंद्र आदि ने बताया ठेकेदार ने मनमाने तरीके से पुरानी ईट लगाकर निर्माण कर दिया ख़राब निर्माण की शिकायत करने के बाद ठेकेदार ने नाली के ऊपरी हिस्से पर एक नई ईट लगाकर प्लास्टर करवा दिया । निमार्ण कार्य को सही करवाने के लिए चेयरमैन को भी सूचना दी गई थी लेकिन मौके पर चेयरमैन और नगर पंचायत का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुचा। जिसके कारण ठेकेदार मनमानी पर उतारू है । बारिश के मौसम में नाली टूटने का ख़तरा रहेगा जिससे पानी का जलभराव...