शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- पुरानी अदावत को लेकर चार लोगों ने एक युवक को लाठी डंडों से मारा पीटा। बचाने आई उसकी मां को भी पीट दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।बंडा के गांव बरीबरा निवासी सत्यम सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव देवकली निवासी अक्षय सिंह, ओमवीर सिंह कुछ कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश को लेकर 23 अप्रैल की शाम को जब वह बंडा से घर जा रहा था, तभी करीब 10:30 बजे रात गांव देवकली पहुंचा तो शिवम सिंह व नन्हे सिंह उसे गालियां देने लगे, जब उसने विरोध किया तो उक्त चारों लोगों ने उसे लाठी डंडों से मारा पीटा, बचाने आई उसकी मां मुनीषा देवी को भी मारा पीटा। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.