नोएडा, अक्टूबर 27 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजपुर क्षेत्र के लखनावली गांव में पड़ोसी को युवक का पुराना वीडियो वायरल करना महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी के साथ घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान महिला और बच्चों को भी चोटें आईं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक लखनावली गांव में ललित शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उसके पड़ोस में ही प्रिंस, पंकज, आकाश और मनीष रहते हैं। प्रिंस राजनीति में आना चाहता है। राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने के लिए दो साल पहले उसने एक आंदोलन में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी थी। इसका वीडियो ललित के पास था। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंस को जेल जाना पड़ा था। प्रिंस इस बात को लेकर ललित से खफा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.