धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद। पुराना बाजार, बैंक मोड़, मटकुरिया, बरमसिया, दुहाटांड़, धनसार, जोड़ाफाटक सहित आसपास क्षेत्र में रविवार को छह घंटे बिजली नहीं रहेगी। डीवीसी की ओर से मेंटेनेंस कार्य को लेकर कटौती की जाएगी। जेबीवीएनएल के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि बिजली सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति डीवीसी की ओर से बाधित की जाएगी। रोटेशन पर दूसरी जगह से बिजली लेकर इन क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...