देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के समीप सब्जी दुकानदार से 5 हजार रुपए की छिनतई मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी गई नकदी बरामद कर ली है, वहीं एक नई बाइक भी जब्त की है। नगर के बरमसिया निवासी पीड़ित सोनू कुमार ने बताया कि कुंडा मोड़ से ऑटो पर सवार होकर पुराना बस स्टैंड पहुंचा था। बस स्टैंड पर उतरते ही दो युवक उसके पास आए। उसी दौरान एक युवक उससे जानबूझकर टकरा गया। टक्कर के बाद वह माफी मांगने लगा, जिससे सोनू का ध्यान भटक गया। उसी बीच दूसरे युवक ने पीछे की जेब में रखे 5 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया और भागने की कोशिश की। पीड़ित ने दोनों युवकों को पहचान शोर मचाया। घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.