कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- प्रयागराज से कौशाम्बी तपोस्थली तक की सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। फोन लेन की सड़क बनाए जाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है। इसी मार्ग पर कसेंदा गांव में एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर के पुजारी बालकदास त्यागी ने बताया कि मंदिर परिसर में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, नरसिंह, वामन आदि देवी-देवताओं की 11 मूर्तियां स्थापित हैं। सड़क के चौड़ीकरण में मंदिर को तोड़ा जाना है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। कुछ महीने पहले चार दिन तक ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में धरना दिया था। इसके बाद 19 जनवरी 2024 को तत्कालीन लेखपाल प्रशांत सिंह, कानून-गो मुमताज अहमद, पिपरी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार मौके पर पहुंचे थे और मंदिर के पीछे पड़ी आबादी की जमीन को मंदिर के लिए चिन्हित किया था। बुधवार को लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता दया शंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.