घाटशिला, जनवरी 6 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड के राखा कॉलोनी स्थित पुरानी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विद्यालय का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वहीं, सूरज ढलते ही चारों ओर अंधेरा होने पर चोर इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। यहां देर रात कभी खिड़की तो कभी ईंट चोरी की घटना घट रही है। इसकी जानकारी स्थानीय निवासी विक्रम सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि यह भवन इन दिनों देखरेख के अभाव में काफ़ी जर्जर होते जा रहा है, जबकि देर रात तक यहां अड्डेबाज़ी भी होने लगी है और लगातार खिड़की समेत अन्य सामान की चोरी का मामला सामने आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इसे लेकर स्थानीय लोगों की एक कमेटी का गठन कर भवन की देखरेख का जिम्मा दिया जाए और जरूरतमंदों के शादी समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.