बहराइच, अप्रैल 24 -- प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर लौंटी डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ समारोह बहराइच, संवाददाता। जिलाधिकारी मोनिका रानी को सिविल सेवा क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार (समग्र विकास श्रेणी) द्वारा सम्मानित किए जाने पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वागत/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकार एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी सफलता के पीछे समाज क...