प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- प्रतापगढ़। आईटीआई परिसर में मंगलवार को मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी, वॉलीबाल, खो खो, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वॉलीबाल बालक वर्ग में आईटीआई प्रतापगढ़ के बच्चे प्रथम स्थान और कबड्डी बालिका वर्ग में आईटीआई की छात्राएं प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में खुशी प्रथम और स्नेहा दूसरे स्थान पर रहीं। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेरा युवा भारत की ओर से किट और ट्रैक सूट दिया गया। खेल प्रभारी कर्म राज सिंह मंजीत, नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार, अभिषेक पटेल ने प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण दिया। प्रतियोगिता में शिवपाल नागेंद्र , नसीमुद्दीन खान, आफताब सहित आईटीआई के कर्मचारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.