बलरामपुर, मई 17 -- उतरौला, संवाददाता। स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कालेज उतरौला में शनिवार को बोर्ड परीक्षा में आए शानदार परिणाम को लेकर मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेधावी छात्रों को मेडल, स्मृति चिह्न व पुरस्कार के साथ उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिले की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने वाले अंश दुबे, महिमा गुप्ता व गोल्डी गुप्ता को नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। विद्यालय चेयरमैन डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने छात्रों से कहा कि इसी प्रकार आगे भी फोकस कर पढ़ाई करें और सफलता हासिल करें। विद्यालय निदेशक असलम शेर खान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके भारी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिवावकगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.