प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चुने जाने पर विद्या भारती के पदाधिकारियों को स्कूल के शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर खुशी जताई। मध्य प्रदेश के सतना जिले के गौनहारी गांव निवासी विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने एमकॉम, एलएलबी और बीएड करने के बाद 2007 में शक्ति नगर सोनभद्र में वाणिज्य प्रवक्ता (सीबीएसई बोर्ड) के रूप में शिक्षण प्रारंभ किया। 2017 में ज्वाला देवी रसूलाबाद में बने और 2022 में सरस्वती विद्या मंदिर, सुलतानपुर (सीबीएसई बोर्ड) के प्रधानाचार्य नियुक्त हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.