चमोली, अप्रैल 16 -- कर्णप्रयाग में आयोजित तीन दिवसीय बैसाखी धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं विकास सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरष्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान चमोली पुलिस की ओर से साइबर क्राइम जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए। वहीं, सुबह उमा माहेश्वर आश्रम से दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में युवाओं तथा महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही बॉलीवाल, कैरम, बैटमिंटन, रन एंड फन, कबड्डी तथा खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को नगर पालिका की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, पंकज सती, विनोद बरमोला, नितिन सती सहित सभाषद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.