कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए मौसम से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। कृषि वज्ञिान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के मुताबिक रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पछुआ हवा की जगह अब पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आसमान में बादल छा सकते हैं और दिन की तुलना में रात का तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि इससे राहत के बजाय उमस भरी गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डग्रिी और न्यूनतम 21 डग्रिी सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा। लेकिन रविवार से पुरवा हवा के बहाव के साथ ही वातावरण में नमी बढ़ेगी और आसमान में आंशिक बादल छाने लगेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में असमानता बनी रह सकती है। दिन का तापमान थोड़ा कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.