रामगढ़, फरवरी 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के पुरबडीह गांव की मुन्नी देवी पति बालेश्वर महतो की एक दशक की कड़ी मेहनत ने आज उसे सफलता के शिखर तक पहुंचा दिया है। पहले मुन्नी देवी की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी, पति की दैनिक आमदनी से घर परिवार का भरण-पोषण बड़ी मुश्किल से हो पाता था। गरीबी और अभाव के कारण उनका आत्मविश्वास दम तोड़ने लगा था। उन्होंने घर की दयनीय स्थिति के कारण हड़िया दारू बेचने के लिए मजबूर थी। लेकिन इसका सीधा प्रभाव उनके बच्चों के भविष्य पर पड़ने लगा। वहीं समाज में उनका मान सम्मान भी नहीं मिल रहा था। इस विकट परिस्थिति से बहार निकलने में उसे फूलो झानो अभियान का सहारा मिला। उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई। जेएसएलपीएस ने पुरबडीह गांव में महिलाओं को जागरूक कर स्वयं सहायता समूह बना रही थी। गांव में गठित काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.