बोकारो, जून 9 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के पुपुनकी में रविवार को स्थानीय रैयत संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें जल, जंगल जमीन बचाने को लेकर आंदोलन पर उतरने का निर्णय लिया गया। पुपुनकी आश्रम की ओर से कई एकड़ जमीन को अतिक्रमण करने को लेकर स्थानीय रैयतों ने उग्र आंदोलन पर उतरने का निर्णय लिया। मौके पर मोर्चा के वरीय सह झारखंड आंदोलनकारी नेता पार्वती चरण महतो ने कहा कि पूर्वजों ने बाबा मुनि स्वामी स्वरूपानंद को जमीन दान देकर आश्रम का निर्माण कराया था। लेकिन वर्तमान समय में आश्रम के नाम पर जमीन को कब्जाने का काम किया जा रहा है। गलत तरीके से सैकड़ों एकड़ जमीन कब्जा किया गया है। मामलें पर राज्यपाल को भी ज्ञापन दिया गया है। आगे अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का रूप रेखा तैयार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.