फरीदाबाद, जनवरी 2 -- नूंह। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा 90वें दिन पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा को क्षेत्र में ऐतिहासिक समर्थन मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा अब हरियाणा के 33वें विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच चुकी है और प्रदेश का लगभग एक-तिहाई हिस्सा कवर हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और भाईचारे का संदेश घर-घर तक पहुंच रहा है। यात्रा मार्ग पर उमड़ा जनसमर्थन सद्भाव यात्रा की शुरुआत पुन्हाना स्थित पंजाबी बारात घर से हुई। यात्रा जमालगढ़ रोड, बार एसोसिएशन, जमालगढ़ मोड़, बिसरू मोड़, पैमा मोड़, जुरहरा मो...