सीतामढ़ी, जून 1 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र के सीतानगर स्थित कार्टन फैक्ट्री में शनिवार की अहले सुबह शार्ट सर्किट से लगी अचानक आग से लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। सूचना पर पहुंचे 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 6 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण आसपास रहने वाले लोग घर से निकलकर सड़क पर आ गए। कार्टन फैक्ट्री के पास पेट्रोल पंप होने के कारण लोग काफी डरे हुए थे। आशंका जताई जा रही थी कि कही आग की लपटे पेट्रोल पंप को नुक़सान नहीं पहुंचा दे। लोगों ने बताया कि अगर पेट्रोल पंप मे आग लगती तो काफी नुकसान हो सकता था। कार्टन फैक्ट्री के संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम फैक्ट्री में ताला लगाकर अपने गांव परसौनी चला गया। अहले सुबह करीब तीन बजे सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गयी है। तत्काल फायर ब्रिगेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.