सीतामढ़ी, मई 5 -- सीतामढ़ी। जानकी नवमीं के उपलक्ष्य में भव्य रूप से जानकी जन्मोत्सव मनाने को लेकर पुनौरा धाम स्थित प्राकट्य स्थली जानकी मंदिर में तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर के महंत कौशल किशोर दास की अगुआई में 05 को पुनौरा धाम से पंचकोसी परक्रिमा निकाली जायेगी। रथ पर सवार मां जानकी के जन्म से संबंधित मूर्ति होगी। इसमें हल जोतते हुए राजा जनक के साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्ति होगी। परक्रिमा में जानकी जी का डोला यात्रा मंदिर परिसर से पुंडरीक आश्रम होते हुए पंच मंदिर चौक से खैरवा चौक, इस्लामपुर, कचबछीपुर होते हुए हलेश्वर नाथ मंदिर पैदल जायेगी। जहां सभी साधु, संतो व भक्तों के लिए भंडारा की व्यवस्था हलेश्वर नाथ मंदिर द्वारा की गई है। फिर भवदेवपुर होते हुए वापस पुनौरा जानकी मंदिर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.