दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। जिस तरह अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाकर उसमें रामलला की मूर्ति स्थापित की गई उसी तरह अयोध्या के तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी के मंदिर निर्माण तथा उस स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र की मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। ये बातें दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश के आलोक में उन्होंने बीते दिनों सीतामढ़ी जाकर वहां पुनौराधाम में वर्तमान मंदिर तथा उस परिसर में स्थित ऐतिहासिक साक्ष्यों का अवलोकन किया था। साथ ही पुनौराधाम न्यास परिषद के सदस्यों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद तीन मार्च को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.