दरभंगा, जून 9 -- दरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के पूर्व अध्यक्ष व दरभंगा के भगवानदास मुहल्ला निवासी पुनीत कुमार सिन्हा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने प्रांतीय मंत्री मनोनीत किया है। इस आशय का पत्र प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा ने दिया। श्री सिन्हा के प्रदेश मंत्री बनने पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. दीपक कुमार सिन्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा, प्रदेश मंत्री आनंद कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष आरके दत्ता, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र लाभ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.