झांसी, अप्रैल 1 -- झांसी, संवाददाता आईपीएल मैच में ऑन लाइन सट्टा खिला रहे गिरोह के पांच सटोरियों को रविवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दर्जन भर सटोरियों के गैंग का सरगना नगरा का धर्मेन्द्र साहू व पुनावली का ग्राम प्रधान जय सिंह एर्फ राजा गूर्जर पिछले 10 साल से मिलकर ऑन लाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने मौके से 58400 रुपए नगद, 8 मोबाइल फोन, 03 डायरी, 7 एटीएम कार्ड, एक एलईडी, 6 विभिन्न बैंकों की पासबुक, 7 चैकबुक सहित अन्य सामान बरामद किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्लेटिनम अपार्टमेंट सर्वनगर के तीसरे फ्लोर में मोबाइल फोन व एलईडी के जरिए ऑन लाइन आईपीएल सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में छापामारी की। जहां पांच सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रुपया, एटीएम सहित तमाम सामान बरामद कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.