रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 7 -- मुख्यालय स्थित पुनाड़ पांडव चौक में बीती रात गुलदार की चहलकदमी दिखने से लोग दशहत में है। यहां आसपास आवासीय भवन हैं इसलिए लोग गुलदार के दिखने से डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लोगों की सुरक्षा के लिए रात में वन कर्मियों की गश्त लगाने के साथ ही सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। बीती रात पुनाड़ स्थित पांडव चौक में गुलदार के विचरण करने का सीसीटीबी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें गुलदार पांडव चौक में बिना डर के घूम रहा है। चौक से आते हुए वह बाजार आने वाले रास्ते से नीचे की ओर जाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो के बाद लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय निवासी हरीश गिरी, लक्ष्मण कप्रवान, अनंत नौटियाल, शैलेंद्र गोस्वामी, अरुण कप्रवान, चन्द्रशेखर पुरोहित, सभासद नरेंद्र रावत, कांता प्रसाद ढौंडियाल आदि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.