हजारीबाग, अप्रैल 25 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र के पुनाई टांड में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव कुआं से लटका मिला। शव की पहचान जागो भुइयां (70) के रूप में की गयी है। मृतक पुनाई टांड का रहने वाला था। लोगों ने बताया की रात में वह घर नहीं आया तो लोग सुबह उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कुआं में जागो का शव लटका देख कर लोगों ने दारू पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग भेज दिया। इस संबंध में मृतक के बहू ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन देकर हत्या की आशंका जतायी है। वहीं पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ बताया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...