लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा शोध संस्थान (बीएसएसएस) के बीच शैक्षिक करार किया गया है। विवि के कुलसचिव रोहित सिंह और संस्थान सचिव विजय शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच बहुआयामी सहयोग को प्रोत्साहन देना है, जिसमें भारतीय संस्कृति, शिक्षा, अनुसंधान, दिव्यांगजनों की भागीदारी, ग्रामीण शिक्षा और सामाजिक सौहार्द जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जो आगामी तीन वर्षों तक रहेगा। इससे होने वाले लाभों को देखते हुए समय अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि दो संस्थानों के इस प्रकार के बौद्धिक संबद्धता से भारतीय ज्ञान परंपरा के व्यापक प्रसार को बड़ा बल मिलेगा और भारत देश विश्वगुरु के रूप में अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.