गढ़वा, जनवरी 24 -- सगमा, प्रतिनिधि। पुनर्वास की मांग को लेकर पिछले 30 घंटे तक नगर ऊंटारी-धुरकी मुख्य पथ को भुइयां समाज जाम रखा। उससे आवागमन ठप रहा। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीओ प्रभाकर मिर्धा व बीडीओ सतीश भगत ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया। सभी बेदखल परिजनों को तत्काल सगमा पंचायत सचिवालय और किसान भवन में शिफ्ट कराते हुए बहुत जल्द पुनर्वासित करने का आश्वासन दिया। किसान भवन व पंचायत सचिवालय में अस्थाई रूप से शिफ्ट कराने के बाद पीड़ितों को प्रशासन की ओर से भोजन के लिए राशन और कंबल की सुविधा दी गई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से कोर्ट खुलने के बाद उक्त विषय में न्यायालय से निर्देश प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा। मालूम हो कि अनुमंडलीय न्यायालय नगर ऊंटारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.