जहानाबाद, मार्च 26 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के विधान पार्षद जीवन कुमार ने बुधवार को फिर सदन में वित्त रहित शिक्षकों के वेतन एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के निलंबित कोड का मामला सदन में उठाया। विधान पार्षद ने बताया कि राज्य के 715 अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में से 641 विद्यालयों का कोड निलंबित है। श्री कुमार ने सदन में इस मामलों को ध्यानआर्कष्ण के दौरान उठाया । इस मामलों को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य के निलंबित हुए सभी माध्यमिक विद्यालय के कोड को आधारभूत संरचना जांच के उपरांत पुनर्बहाल किए जाएंगे । वित्त रहित शिक्षकों के वेतन के मामले में मंत्री जवाब में कहा कि किश्तों में उनके अनुदान का भुगतान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.