नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- जन्म और मृत्यु को लेकर हमारे मन में कई तरह के सवाल होते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि मृत्यु के बाद आखिर में क्या होता है? क्या हमें आसपास की सारी चीजें महसूस होती हैं? पुनर्जन्म में के बाद क्या होता है। वहीं कुछ लोगों के मन में श्राद्ध को लेकर भी कई सवाल होते हैं। एक ऐसा ही सवाल वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज के सामने आया। उनके हाल ही के प्रवचन के दौरान एक शख्स ने श्राद्ध से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछा जो अक्सर लोगों के मन में आता है।पुनर्जन्म में कैसे मिलता है फल? इस शख्स का पूछना था कि अगर लोगों को पुनर्जन्म हो जाता है तो हम जो श्राद्ध करते हैं उसका फल कैसे मिलेगा। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि श्राद और तर्पण हमेशा उसी आत्मा के पास जाता है जिसके लिए इसका संकल्प लिया जाता है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि आ...