शामली, जनवरी 12 -- गांव भैंसवाल के ग्रामीणों ने सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्माणाधीन अंडरपास की पुनरीक्षित धनराशि लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत कराने पर आभार व्यक्त किया। उन्होने बताया कि जनपद मुख्यालय को दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए पहले बाईपास का निर्माण कराया गया, जिस पर रेलवे लाइन के किमी 79 पर अंडरपास निर्माण और सड़कों के निर्माण के लिए कुल 16 करोड़ 6 लाख 34 हजार रुपये की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई थी। जबकि सड़कों का कार्य पूरा कर लिया गया, अंडरपास का कार्य 2016 के बाद लंबित रह गया। इस मुद्दे को पहली बार दिशा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार ने उठाया, जिस पर सांसद प्रदीप चौधरी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद रेलवे विभाग और पीडब्ल्यूडी ने कार्यवाही शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.